फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में मिर्गी का दौरा पड़ने पर महिला की इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पिता ने पति पर मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के उसरा पुरवा निवासी फिरोजा (21) की मंगलवार को देर शाम मिर्गी का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। पति एजाज खां ने उसे पहले गौरा बाबा हास्पिटल फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने बताया कि वह मिर्गी के दौरे से ग्रसित थी। 25 दिन पहले उसने मृत बच्चे को जन्म भी दिया था। उधर, बगैचा पुरवा निवासी पिता जानी खां ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 27 जनवरी 2019 को एजाज के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद ने उनकी बेटी को घरेलू कलह के चलते मारपीट कर जहर खिला दिया है, जिससे उसकी मोत हुई है।
बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि परिजन बीमारी से मौत होना बता रहे हैं। पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें