फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: थ्रेसर मशीन में फंसा दुपट्टा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थ्रेसर से फसल कतर रही महिला का दुपट्टा मशीन की धुरी में फंस जाने से मौत हो गई। परिजनों की आंखों के सामने महिला खून से लथपथ हो गई और वे चीखने के अलावा कुछ न कर सके।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रोशनी (24) बुधवार की देर रात खेत में गेहूं की फसल कतरा रही थी। अचानक उसका दुपट्टा थ्रेसर की धुरी से फंस गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। बड़े भाई पप्पू ने बताया कि रोशनी की दो साल पहले खप्टिहा कलां में शादी हुई थी। पति राकेश ने उसे छोड़ दिया था। तब से वह अपने पिता रामस्वरूप के घर में रह रही थी।
दो भाई व तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की थी। पिता बटाई में खेत लेकर किसानी का कार्य करते हैं। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि थ्रेसर मशीन से कतराई के दौरान हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें