फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आशा कार्यकर्ता और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव निवासी अनीता (22) को बुधवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पति सर्वेश वर्मा ने गांव की आशा कार्यकर्ता सीमा से एंबुलेंस की मांग की, उसी दौरान घर में ही प्रसूता का प्रसव हो गया। इससे अनीता की हालत बिगड़ गई। पति सर्वेश ने दोबारा आशा से साधन की मांग की। आरोप है कि आशा ने एंबुलेंस न होने की बात कहकर निजी साधन से अस्पताल आने के लिए उनसे कह दिया।
परिजन प्रसूता को ई रिक्शा से लेकर सीएचसी अतर्रा पहुंचे। पति सर्वेश के मुताबिक, सीएचसी में तैनात नर्स और आशा बहू ने 3500 रुपये की मांग की, न देने पर रेफर करने की बात कही। पति सर्वेश ने बताया कि रुपये देने के बाद भी सही इलाज नहीं हुआ और प्रसूता को घर वापस भेज दिया गया। घर में उसकी दोबारा हालत बिगड़ गई। वह उसे अस्पताल लेकर आ रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता ने एक बेटी को जन्म दिया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। दो साल पहले अनीता की शादी हुई थी। उसका मायका बबेरू के कोर्रही गांव में है। मृतका के माता-पिता का निधन हो चुका है। अनीता के भाई रामभवन को सूचना दी गई है, वह गुजरात से लौट रहा है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें