फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साइकिल सवार को बचाने में खंती में गिरी बाइक, महिला की मौत

Sun, 15 Mar 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरैनी। कालिंजर थानाक्षेत्र में शनिवार को साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दंपती खंती में जा गिरे। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। वहीं पति भी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।
छतैनी गांव निवासी बुद्धिविलास यादव पत्नी शेषा देवी के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। सढ़ा गांव स्थित टंकी के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में शेषा देवी दूर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। 45 मिनट तक पत्नी घटनास्थल पर अचेत अवस्था में तड़पती रहीं। कई बार डायल 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, पर हर बार टाल दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सढ़ा गांव निवासी साइकिल सवार प्रांशु (16) भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्रांशु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें