फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला करती रही खरीदारी, बैग से 50 हजार रुपये पार

Sat, 31 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के चौक बाजार में दो महिलाओं ने दंपती के बैग से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरा ब निवासी मनोज गौतम बुधवार दोपहर पत्नी ज्योति देवी के साथ बदौसा मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे। बस स्टैंड स्थित बैंक में भीड़ होने के कारण उन्होंने नकदी पत्नी को बैग में रखने के लिए दे दिया। इसके बाद दंपती चौक बाजार में सब्जी और फल खरीदने पहुंच गए।
विज्ञापन

मनोज बाइक पर बैठे रहे, जबकि पत्नी खरीदारी करने लगी। इसी दौरान दो महिलाओं ने ज्योति के कंधे पर टंगे बैग की चेन खोलकर 50 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गईं। कुछ देर बाद बैग देखने पर नकदी गायब मिली। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें