फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली में रह रहे माता-पिता के पास जाने की जिद के चलते महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के रींगा गांव निवासी आरती (35) ने शनिवार को दोपहर जहर खा लिया। बड़े पुत्र अकिंत ने देखा तो उसे पिता के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति जुगुल किशोर ने बताया कि आरती के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। वह होली का त्योहार मनाने दिल्ली जाना चाहती थी। इस बीच उसने मना किया और कहा कि बटाई में खेत लेकर फसल उगाई है, उसे कटवा लें उसके बाद वह उसे दिल्ली ले चलेगा। लेकिन वह नहीं मानी और दिल्ली जाने की जिद के चलते उसने जहर खा लिया। अभी 25 फरवरी को पुत्री उर्मिला की शादी की थी। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि दिल्ली जाने की जिद के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। या है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें