फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेकर जा रही महिला की कार से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। तेज रफ्तार कार की टक्कर से 62 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वह खेत से चारा लेकर घर जा रही थी। अन्य सड़क हादसों में दो बाइक सवार सहित तीन राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी शांति देवी पत्नी शिवकुमार सिंह पटेल रविवार को शाम खेत से चारा लेकर घर जा रही थी। गांव के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार समेत भाग निकला।
घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की। रोष पनपता देख पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उधर, बिसंडी गांव निवासी सचिन (32) पुत्र देवीशरण बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, मानेपुर (फतेहपुर) गांव निवासी लाला (28) पुत्र रमेश सिंह और मानवीर सिंह (26) पुत्र बलवीर सिंह एक ही बाइक पर सोमवार को सुबह पिंडखर (अतर्रा) गांव जा रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एक अन्य घटना में बिहारी (20) पुत्र रामस्वरूप (नेढ़ुवा, नरैनी) सोमवार को सुबह बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें