फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में महिला ने खुद को जिंदा फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक लिया। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। परिजन मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा साहदी का पुरवा में सावित्री (40) पत्नी रमेश ने शुक्रवार को शाम अंदर से दरवाजा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली।
विज्ञापन

धुआं देखकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक सावित्री की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि सावित्री 15 साल से बीमार थी। कई जगह इलाज हुआ। दवाओं की वजह से मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी।
दिनभर खाना नहीं खाती थी। वह खुद अपने हाथों से उसे खाना खिलाता था। घटना के वक्त पत्नी घर में अकेले थी। वह मजदूरी करने बांदा चला गया। पुत्री भूरी खेत गई थी और अन्य दो पुत्र मवेशियों को चराने गए थे। यह भी बताया कि सूचना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें