फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कफील की रिहाई के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
Congress signature campaign for Dr. Kafeel's release - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रियंका गांधी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे पत्र के बाद डाक्टर कफील खां की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आम नागरिकों से डाक्टर कफील की रिहाई के लिए हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि डाक्टर कफील को प्रदेश सरकार ने सिर्फ मुसलमान होने के नाते जेल में डाल रखा है। वह स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे। गरीब मरीजों की पूरी सेवा भाव से इलाज कर रहे थे। उन पर एनएसए लगा दिया गया है। यह अलोकतांत्रिक रवैया हैरतनाक है।
अध्यक्ष ने बताया कि बांदा में हस्ताक्षर अभियान की जिम्मेदार सैय्यद अलतमश हुसैन को सौपी गई है। अन्य कांग्रेस जन भी अभियान को आगे बढ़ाएंगे। अभियान की शुरूआत के मौकेे पर मुमताज अली, बी लाल, वीरेंद्र तिवारी, राशिद मंसूर, सरताज, शिवबली सिंह, इरफान, जय कुमार, सुखदेव गांधी इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें