फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विवाहित युवती को उसके पति द्वारा छोड़ दिए जाने पर युवती के साथ मंदिर में शादी रचाकर दूसरी पत्नी के रूप में साथ रख लेने के कुछ दिनों बाद युवती को मारपीट कर घर से निकाल देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के कर्बला रोड निवासी रामनरेश यादव पुत्र लल्लू ने करीब 15 वर्ष पूर्व पड़ोस की किशोरी से उसके घर में दुष्कर्म किया। किशोरी की शादी के बाद भी उससे संबंध बनाए रखा। इस पर उसके पति ने उसे छोड़ दिया। रामनरेश ने नोटरी के जरिए उसे पत्नी की तरह घर में रख लिया।
कुछ दिन बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। रामनरेश की असली पत्नी भी खौफ के चलते विरोध नहीं कर पाई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रामनरेश के विरुद्ध धारा 376, 147, 323, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को किरन कालेज चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें