कार्यशाला के समापन अवसर पर मौजूद चिकित्सा शिक्षक।
- फोटो : संवाद
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चल रही मेडिकल एजुकेशन की तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में चिकित्सा शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी की जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
कार्यशाला के समापन अवसर पर प्राचार्य एसके कौशल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षक एमबीबीएस के छात्रों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे भविष्य में वह बेहतर कार्य कर सकें। कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन सुधार होता जा रहा है, जो मानव जीवन को बढ़ाने का कार्य कर रही है।
वैज्ञानिकों की नवीनतम खोज बीमारियों से लड़ने में कारगर हैं, जिससे सभी को लाभ होगा। कार्यशाला एनएमसी नई दिल्ली की ओर से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति हो सकेगी, जो पीजी टीचिंग व पीजी पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान डॉ. आरके दीक्षित पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।