फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में गिरफ्तारी न हुई तो स्कूलों की तालाबंदी

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
एसपी आवास में ज्ञापन देने आए प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। प्रधानाध्यापक को गोली मारने की घटना से शिक्षक संगठनों में भारी रोष है। 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर स्कूलों में ताला जड़कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। संघ की बड़ोखर ब्लाक अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल समेत पदाधिकारियों ने सोमवार को एसपी को उनके आवास पर ज्ञापन देकर कहा कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। उधर, उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बांदा यूनिट की आपात बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ खां,  मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पैस्वनीराम भारतीय, बुद्धराज वर्मा, फकरे आलम, राजबहादुर और शैलेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें