फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अयोध्या लेकर जाएंगे शजर से निर्मित राम मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा के मौके पर शहर के दीनदयाल नगर खुटला निवासी सराफ द्वारिका प्रसाद सोनी शजर पत्थर से निर्मित राम मंदिर का मॉडल लेकर अयोध्या जाएंगे। उनका कहना है कि उनका प्रयास होगा कि मॉडल को वह अपने हाथों से पीएम मोदी को भेंट करें। यदि ऐसा नहीं हो पाया तो मॉडल को वहीं स्थित संग्रहालय में रखवा देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांदा का शजर पत्थर एक जिला, एक उत्पाद में भी शामिल है। करीब डेढ़ साल की मेहनत से उन्होंने स्वयं मंदिर के मॉडल को तैयार किया है। इसमें करीब सात-आठ लाख का खर्च आया है। मंदिर में रोशनी भी की गई है। इसमें चांदी के भगवान श्री राम की मूर्ति भी स्थापित की है। बता दें कि सराफ को पहले भी शजर पर कलाकारी के लिए कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें