फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां मोहल्ले में ही एक कार्यक्रम में गई थी। वहां से लौटने पर उसे जानकारी हो सकी। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी रेनू प्रजापति (18) सहयोग आश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। गुरुवार को उसकी मां तुलसी मोहल्ले में ही एक कार्यक्रम में चली गई थी। इस बीच उसने घर के कमरे में टीन की छत पर लोहे के पाइप से दुपट्टे में फंदा लगा लिया। शाम को मां वापस घर आई तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। भाई विनय ने बताया कि चार बहनों में सबसे छोटी थी।
इंटर में पढ़ रही थी। पिता भारत प्रजापति प्रयागराज में बन रहे पुल में केबल डालने का काम करने गए थे। वह भी घर में नहीं था। वह बांदा में डीएवी इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता है। घटना का कारण वह नहीं बता सका। थाना अध्यक्ष चिल्ला मोनी निषाद ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें