फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से बयां करेंगे दिल की बात

Sun, 14 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल की बात फूलों और ग्रीटिंग कार्डों से बयां होगी। वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर इसकी तैयारियां कर ली गईं। गुलाब के फूल और कार्ड व गिफ्ट खूब बिके।
विज्ञापन


रविवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन-डे है। कई संगठनों और धर्म गुरुओं द्वारा इस पर रोक लगाने और अवैध ठहराने के बावजूद युवा दिलों को इस दिन का बेकरारी से इंतजार है। पूर्व संध्या पर शनिवार को ही यह नजर आने लगा।

बाजार में फूलों, ग्रीटिंग्स कार्ड और गिफ्ट की दुकानों में युवक और युवतियां खरीदते देखे गए। हालांकि इनमें कई का कहना था कि वह अपने माता-पिता, परिजनों, गुरुजनों तथा मित्रों के साथ प्रेम दर्शाकर और गिफ्ट देकर वेलेंटाइन डे मनाएंगे।
विज्ञापन


बाजार में गिफ्ट आइटम अबकी लगभग 20 फीसदी महंगे हैं, लेकिन प्रेम के कद्रदानों पर इस महंगाई का कोई असर नहीं पड़ा। अवंतिका ने गिफ्ट गैलरी से राधा-कृष्ण की मूर्ति खरीदी तो स्नेहा ने बुकें।

दोनों ने बेबाकी से कहा कि अपने मम्मी-पापा को यह तोहफा देंगे। दुकानदार संदीप पुरवार व मनोज नगरिया ने बताया कि नए वर्ष और पर्वों में इतने कार्ड नहीं बिके, जितने वेलेंटाइन-डे पर।

वेलेंटाइन-डे पर रविवार का अवकाश पड़ रहा है। इससे इंटर कॉलेजों व महाविद्यालयों का प्रशासन काफी राहत महसूस कर रहा है। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने कहा कि छुट्टी होने की वजह से वेलेंटटाइन डे का चक्कर कॉलेज में नहीं रहेगा। यह उनके लिए राहत की बात है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन अबकी भी होटलों और पार्कों मेें प्यार का इजहार करने वालों के बीच आड़े आएंगे। दोनों संगठन मेें संयुक्त बैठक में तय किया गया है कि उनके कार्यकर्ता निगेहबानी करेंगे।

वेलेंटाइन डे पर पार्क, होटल या सार्वजनिक स्थानों पर अविवाहित प्रेमी जोड़े नजर आए तो पुलिस के हवाले किया जाएगा। बैठक में चंद्रमोहन वेदी, महेंद्र चौहान, डॉ.सुरेंद्र भटनागर, अशोक दुबे, मुन्नालाल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राम त्रिपाठी, सिकंदर सिंह, लवलेश, दीपक कुशवाहा, शुभम, विमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें