फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कहासुनी में पत्नी बाइक से उतरी, पति की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Tue, 21 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी की दवा कराने बाइक से बांदा जा रहे युवक की रास्ते में पत्नी से कहासुनी हो गई। नाराजगी में पत्नी बाइक से उतर गई। जैसे ही बाइक सवार आगे बढ़ा, सामने से आए ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी संतोष ने बताया कि उसका छोटा भाई सुनील (32) अपनी पत्नी रामा को बांदा जिला अस्पताल में दिखाने के लिए रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकले थे। रास्ते में पत्नी से कहासुनी होने पर उसकी पत्नी बाइक से उतर गई।



इस बीच उसने बाइक आगे बढ़ा दी और कनवारा गैस गोदाम के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सुनील बेलदारी करता था। दो भाइयों में छोटा था। उसके बच्चे नहीं हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें