फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी की जान गई, पति की हालत गंभीर

Tue, 25 Jun 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, पति की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को आपसी कहासुनी के बाद दोनों ने जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी पूजा (20) का उसके पति कृष्णकुमार (21) से सोमवार को सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पूजा ने जहर खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ती देखकर पति छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन दंपती को लेकर सीएचसी बबेरू आए। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से पूजा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी का प्रयास किया। मृतका के एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें