बांदा। शहर की मर्दननाका पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हरदौल तलैया में शुक्रवार की रात दरवाजे का ताला काटकर मकान के घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी।
गृहस्वामिनी विधवा महजबी पत्नी स्व. इकबाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह मकान में ताला लगाकर रिश्तेदारी में पन्ना (एमपी) चली गई थी। शनिवार को पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी। वह लौटी तो दरवाजे का ताला कटा था।
अंदर कमरे में अलमारियों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दूसरी घटना में शहर के किरन कालेज के पास रहने वाली सोमवती पत्नी लखंची ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अशोक लाट कचहरी तिराहे पर सब्जी ठिलिया लगाती है।
यहीं ताले डालकर ठिलिया खड़ी करती है। शुक्रवार की रात ताले तोड़कर दोनों ठिलिया चोर ले गए। एक ठिलिया महाराणा प्रताप चौक के पास पड़ी मिली। दूसरी नई ठिलिया चोर ले गए।