फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से विधवा अनशन पर, नहीं ले रहे सुध

विज्ञापन
बांदा के अशोक लाट पर अनशन पर बैठी विधवा सुधा देवी। साथ में उसका पुत्र। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय में आठ माह से विधवा महिला अपने बेटे के साथ स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर धूप, बारिश, ठंड, गर्मी जैसे मौसम की मार सह रही है। इतने दिनों से अनशन पर बैठी विधवा की सेहत लगातार गिर रही है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। विधवा किसी और से नही अपने ही दबंग देवर से अपना हक पाने के लिए यह संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरी पारा की सुधा देवी पत्नी स्व. जगभान सिंह 25 सितंबर 2019 से अशोक लाट पर अनशन पर बैठी हुई है। उसका आरोप है कि पति की मौत के बाद दबंग देवर ने उसका पैतृक मकान और हिस्से में आई 25 बीघा भूमि जबरदस्ती छीनकर कब्जा कर लिया है। तब से वह अपने दो बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है। कहीं ठिकाना नहीं है।
आरोप है कि एसडीएम मौदहा और ललपुरा थानाध्यक्ष उसके साथ अन्याय कर रहे हैं। किसी अन्य अधिकारी से निष्पक्ष जांच करवा कर उसे कृषि भूमि 1/5 हिस्सा और पैतृक मकान दिलवाया जाए। विधवा ने इस आशय की अर्जी सोमवार को फिर मुख्यमंत्री सहित मंडल और हमीरपुर के अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें