फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की अनुमति मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से ----- कांग्रेस की 1000 बसों को अनुमति दे सरकार - प्रियंका ने मांगी है मज़दूरों के लिए अनुमति -राजस्थान बार्डर पर खड़ी हैं 500 बसें - मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने भेजा ज्ञापन अमर उजाला ब्यूरो बाँदा । श्रमिक मजदूरों के लिए कांग्रेस ने 1000 बसें चलाने की अनुमति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांगी है। कहा है कि अनुमति न मिलने से 500 बसें यूपी- राजस्थान के बॉर्डर पर खड़ी हैं। सोमवार को यहाँ जिला कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए 1000 बसों की अनुमति मांगी थी। इसमें 500 बसें यूपी राजस्थान के बॉर्डर पर खड़ी हुई हैं। यूपी सरकार उन्हें अनुमति नहीं दे रही है। ज्ञापन में कहा है कि भयानक गर्मी में मजदूर पैदल और भूखे प्यासे रात दिन चल रहे हैं । पैदल , रिक्शा , ऑटो से हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे हैं । आए दिन उनके साथ सड़क हादसे हो रहे हैं। अब तक 60 से अधिक मजदूरों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कांग्रेस पार्टी को बसें चलाने की अनुमति प्रदान करें। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुमताज अली , महिला अध्यक्ष सीमा खान , सैयद अल्तमश, इरफान खान , शब्बीर खां, जुगनू सभासद इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें