बांदा। जीएसटी पर जब संसद की कार्रवाई लंबे समय तक रोकी जा सकती है तो सूखे और अकाल से जूझ रहे बुंदेलखंड के लिए क्यों नहीं?
यह
बात किसी और ने नहीं, बल्कि कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह ने शनिवार
को बुंदेलखंड के दौरे पर आ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कही है।
उन्हें इसका पत्र भी भेजा है।
राहुल गांधी के आने से दो दिन पहले
विवेक सिंह ने उन्हें दो पृष्ठ का पत्र भेजा है। इसमें नौ बातों पर राहुल
गांधी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
कहा है कि जब अन्य मुद्दों पर
संसद नहीं चल पाती तो बुंदेलखंड में किसानों की मौत और कर्ज माफी तथा यहां
के विकास के लिए कांग्रेस सांसद क्यों नहीं संसद की कार्रवाई रोक रहे?
पत्र
में बुंदेलखंड में नाले, नदी, खेतों की मेड़, तालाब का निर्माण, हर गांव
में ट्यूबवेल, एक खेत में तीन बोरिंग, यूपीए सरकार की तरह किसानों की कर्ज
माफी, दो वर्ष तक मुफ्त बिजली व खाद, बुआई न कर पाने वाले किसान परिवारों
को सरकारी मदद आदि की मांगें शामिल हैं।
साथ ही यह भी कहा है कि पैरामिलेट्री फोर्स लगाकर बुंदेलखंड में खनन रोका जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन हों।