अतर्रा (बांदा)। चोरों ने मंगलवार की रात खुरहंड
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर तीन सराफा दुकानों के ताले व शटर तोड़कर लगभग 20
लाख रुपये के नगदी-जेवर पार कर दिए।
थाना व चौकी पुलिस जांच की
खानापूरी कर लौट गई। घटना से व्यापारियों में उबाल है। उन्होंने दो दिन में
खुलासा न होने पर दुकानें बंद करने की चेतावनी दी है।
गिरवां थाना
क्षेत्र के खुरहंड कसबे में मंगलवार की रात पुलिस चौकी से मात्र 800 मीटर
दूर चोरोें ने सबसे पहले श्रीराम ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया।
चोरों ने दुकान के शटर को जैक से ऊपर उठाया और अंदर घुसकर लगभग दो किलो चांदी, 50 ग्राम सोने के जेवर और चार हजार रुपये ले गए।
फिर
बगल में सुनील ज्वैलर्स की दुकान का ताला व शटर तोड़ा। भीतर जाकर आलमारी
तोड़ी और सात किलो चांदी, 100 ग्राम सोने के जेवर और 15 हजार रुपये पार कर
दिए।
यहां के बाद शारदा ज्वैलर्स नामक दुकान में जैक से शटर उठाने
के बाद अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़ दिए। दुकान मालिक
बबलू सोनी ने बताया कि चोर ढाई किलो चांदी व 200 ग्राम सोने के जेवर ले गए।
बुधवार
सुबह राहगीरों ने दुकानों के शटर और ताले टूटे देखे तो सराफा कारोबारियों
को सूचना दी। नजदीक स्थित पुलिस चौकी में भी सूचना दी गई।
चौकी
इंचार्ज विवेक प्रताप सिंह और गिरवां थानाध्यक्ष मुन्नाबाबू ने घटनास्थल का
निरीक्षण कर चोरी का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया।
उधर, घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने कहा है कि दो दिन के अंदर खुलासा न हुआ तो सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर देंगे।