फोटो- 21 तालाब से टैक्टर को निकालती क्रेन। संवाद
- फोटो : राम मंदिर के शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा
बबेरू (बांदा)। सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बालिका को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी माता बदल अपने समधी भांटी गांव निवासी रामदेव फौजी के घर से धान लेकर बबेरू मंडी बेचने के लिए गए थे, वहां से धान बेचकर गुरुवार की शाम वह वापस गुजेनी जा रहे थे। उमरहनी गांव के पास तालाब के किनारे एक बालिका बैठी थी, जैसे ही ट्रैक्टर निकला, बालिका दौड़कर सड़क पार करने लगी। इस पर ट्रैक्टर चालक ने बालिका को बचाने में स्टीयरिंग मोड़ दी, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आईं हैं। ट्रैक्टर- ट्रॉली पूरी तरह तालाब में डूब गए, बबेरू कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर व ट्रॉली को निकलवाया है।
बाइक फिसलकर गिरी, एक घायल
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी रमन सिंह (32) गुरुवार को कस्बे से बाजार कर घर लौट रहे थे। गुढ़ा गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर कर दिया। घायल के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच गए।
संवाद