फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जसपुरा में डूबे युवक को तलाशने नहीं पहुंची टीम तो ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
राधे वाल्मिकी का परिवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। कस्बे के युवक के बाढ़ के पानी में डूबने का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। इससे आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार दोपहर तक टीम के न पहुंचने पर जाम लगा दिया। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

जसपुरा कस्बा निवासी राधे वाल्मिकी (30) गुरुवार दोपहर अपने घर से कुछ दूरी पर आई चंद्रावल व यमुना नदी में बाढ़ देखने गया था। वहां बाढ़ के पानी में वह डूब गया था। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं सके थे। मौके पर जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार पहुंचे थे। इसी दौरान एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा व उनकी टीम भी पहुंची थी। बाढ़ राहत टीम बुलाकर रेस्क्यू किया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
शुक्रवार को सुबह एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा फिर घटनास्थल पहुंचे लेकिन दोपहर तक कोई रेस्क्यू टीम व स्थानीय पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुराने बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया। जाम पौने दो बजे से पौने तीन बजे तक रहा। जाम के दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गईं। बाद में वहां पहुंचे जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस बीच जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम को बुलवाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि राधे की पत्नी राजकुमारी का एक साल पहले निधन हो चुका है। उसके एक बेटी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन

परिजनों से मिलने के लिए सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, प्रमोद निषाद, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, बीडी प्रजापति भी पहुंचे। उन्होंने टीम बुलवाकर रेस्क्यू कराने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें