कमासिन। नशे के लिए पुत्र ने रुपये नहीं दिए तो किसान ने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी जुमरात अली (45) ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद बड़ा भाई नत्थू वहां भैंस चराने गया तो फंदे से लटका देखा। पुत्र रमजान ने बताया कि उसकी मां सामना खां कन्या प्राथमिक विद्यालय भाग-दो में रसोइया है। वह खाना बनाने के लिए स्कूल गई थी।
पिता जुमराज ने उससे रुपये मांगे तो रमजान ने कहा कि वह बैंक में रुपये निकालने गया था, लेकिन रुपये नहीं मिले। इसी बात से नाराज होकर जुमराज ने फंदा लगा लिया। रमजान ने बताया कि वह तीन भाई और एक बहन हैं। थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि परिजनों के मुताबिक जुमरात अली नशे का लती था। नशा करने के लिए पुत्र से रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उदित मिश्रा की फाइल फोटो
उदित मिश्रा की फाइल फोटो