फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां ने शराब पीने से मना किया तो बेटा झगड़ने लगा। इसके बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव निवासी आदर्श सिंह (30) ने शनिवार की रात करीब 11 बजे घर के कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगा लिया। देर रात पिता मर्दन सिंह खेत से लौटे तो उन्हें आदेश नहीं दिखा। उन्होंने खाना खाने के लिए आवाज दी। कमरे से कोई उत्तर न आने पर उन्होंने सीढ़ी लगाकर छत के बयाले से देखा तो वह फंदे से लटका दिखा। पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा।
विज्ञापन

रिश्तेदार अमर सिंह ने बताया कि आदर्श शराब के नशे का आदी था। प्रतिदिन शराब पीकर घर आ रहा था। मां रामलली ने शनिवार की रात उसे नशा करने से मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगा लिया। बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। दो साल पहले शादी हुई है। घर में पत्नी राधा है। कोई संतान नहीं है। पिता के साथ खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें