फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सहेली के घर रहने पर मां ने डांटा तो छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही छात्रा को मां ने डांट दिया तो उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी सहेली के घर खम्हौरा गांव में रह रही थी। इसी वजह से मां ने डांटा था।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी शिवबहादुर ने बताया कि उसकी चचेरी बहन उमा देवी (18) अतर्रा पीजी कॉलेज से बीए प्रथम की छात्रा थी। वह अतर्रा में ही किराए का रूम लेकर पढ़ाई करती थी। इन दिनों वह अपनी सहेली खम्हौरा गांव निवासी के यहां रह रही थी। सहेली के घर रहने की वजह से मां शिवप्यारी ने उसे गुरुवार को फोन करके डांटा था कि अगर रहना है तो घर ही चली आओ, सहेली के घर न रुको।
इस बात से क्षुब्ध होकर उसने अतर्रा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे रेल ट्रैक पर गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे करीब ट्रेन से कटकर जान दे दी। दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता शिवशरण सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। अतर्रा कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मां के डांटने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें