फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फोन से बात करने से पर मना किया तो विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फोन पर किसी अजनबी से बात करने से मना किया तो विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, मायके पक्ष से पिता ने बेटी के साथ मारपीट कर फंदा लगाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव के मजरा कलवरिया पुरवा निवासी पूजा (22) ने बुधवार की शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी। मृतका के चचेरे जेठ रामकरन ने बताया कि पूजा की शादी 12 जुलाई 2024 को जमुना के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में पूजा फोन पर लगातार एक अजनबी से बातचीत करती थी।
इस पर पति ने उसे फोन से बात करने पर मना किया। इसी बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उधर, पूजा के पिता धर्मपुर कटरा गांव निवासी संतोष ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति ने आपसी विवाद के चलते मारपीट कर शव को फंदे से लटकाया है। फतेहगंज थानाध्यक्ष रामजीत गौड़ ने बताया कि परिजन पति-पत्नी का आपसी विवाद बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें