बांदा। शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे युवक को रुपये नहीं मिले तो वह नशे में छत से कूद गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी बउवा (20) ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी है। रविवार की रात वह नशे में घर आया था। अपनी मां से वह नशा करने के लिए रुपये की मांग करने लगा। रुपये न मिलने पर वह छत में गया और वहां से उसने छलांग लगा दी। तेज आवाज होने पर परिवार के लोगों को इसका पता चला। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। (संवाद)