पैलानी। पिपरहरी गांव में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिर पर गगरिया चली है जब लेकर गुजरिया’ गीत सुन श्रोता दीर्घा में बैठे होरियारे झूमने पर मजबूर हो गए।
पैलानी तहसील के पिपरहरी गांव में ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने होली महोत्सव कार्यक्रम कराया। कानपुर से आईं गायिका शालू सिंह ने ‘सुन ले बृजभान किशोरी, जो खेले न मोहे संग होरी, तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी, सिर पर गगरिया चली है जब लेकर गुजरिया आदि गीत प्रस्तुत किए। गायक कलाकार रामधनी सिंह चौहान ने होली में लाल बताऊंगी अपने कर पहनाय चुनरिया, अपने साथ नचाऊंगी, गीत सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता बच्चन सिंह, बबलू द्विवेदी, राजभान उपाध्याय, अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु सिंह, आलोक मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आर्गन में चंदन कानपुर, नॉल पर पंडित दीनदयाल तिवारी ने संगत की तो माहौल होलीमय नजर आया।