फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एंबुलेंस नहीं मिली तो जुगाड़ से 60 किमी. का सफर तय कर मरीज को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं मिली तो जुगाड़ वाहन से मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन
बांदा। एंबुलेंस मिली नहीं तो जुगाड़ वाहन से मरीज को लेकर 60 किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को परिजन जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि मरीज को लाने के लिए एंबुलेंस को कॉल की गई लेकिन कॉल नहीं लगी। मरीज की जान बचाने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी जीत साहू ने बताया कि उनकी ससुराल मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव में है। गुरुवार की सुबह ससुराल से फोन आया कि साले देवराज (58) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस पर वह मऊ पहुंचे। पता चला कि परिवार और पड़ोसी घंटों से एंबुलेंस के लिए फोन कर रहे हैं लेकिन कॉल नहीं रही थी। एक दो बार फोन भी लगा तो पूरी बात नहीं हो पाई।
देवराज की हालत बिगड़ती देख जुगाड़ वाहन बाइक पर उन्हें लेटाया और 60 किलोमीटर का सफर तय कर शाम चार बजे जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। परिजनों का कहना है कि 108 और 102 नंबर की एंबुलेंस सेवाओं का फोन नहीं लगता है।
विज्ञापन

वर्जन
बबेरू और मरका क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है। बारिश के मौसम समस्या ज्यादा हो जाती है। मामले की जांच कराई जाएगी। समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। डॉ. बिजेंद्र सिंह, सीएमओ, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें