फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस की निगरानी में बंटा गेहूं का बीज, कई किसान लौटे

Tue, 17 Nov 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। राजकीय बीज भंडार पर अनुदानित गेहूं का बीज लेने के लिए मंगलवार को सुबह से किसानों की लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन

सीमित मात्रा में बीज उपलब्ध होने से वितरण के दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की निगरानी में वितरण कराया गया, लेकिन पर्याप्त बीज नहीं होने से बड़ी संख्या में किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
कस्बे के बीज भंडार पर सोमवार को भी वितरण के दौरान किसानों की भीड़ के चलते अव्यवस्था हुई थी। मंगलवार को सुबह से ही किसान बीज लेने के लिए कतार में लग गए। भीड़ बढ़ने पर गोदाम प्रभारी संजय कुमार ने पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में किसानों को बीज वितरित किया गया। वितरण प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शासन से 130 क्विंटल प्रमाणित गेहूं का बीज आया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस की मदद से वितरण कराया गया। हालांकि उपलब्ध बीज सीमित होने के कारण कुछ किसानों को ही बीज मिल सका। किसानों ने प्रशासन से मांग के अनुरूप अतिरिक्त बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

16 दिन बाद बी-पैक्स केंद्र पर धान की तौल शुरू
अतर्रा। राजकीय कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित बी-पैक्स धान खरीद केंद्र पर 16 दिन के इंतजार के बाद मंगलवार को सरकारी खरीद की शुरुआत हुई। कस्बे के दामूगंज मोहल्ला निवासी किसान वंशगोपाल करीब 23 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुंचे। उनकी उपज की तौल की गई। इससे केंद्र पर खरीद की बोहनी हुई।
शासन ने एक नवंबर से मंडी में विपणन शाखा एक, विपणन शाखा दो और बी-पैक्स समेत तीन खरीद केंद्र संचालित किए हैं, लेकिन शुरुआती 15 दिनों तक तौल शुरू नहीं हो सकी थी। सोमवार को विपणन शाखा केंद्र पर भी दो किसानों के धान की तौल हुई थी। केंद्र कर्मचारियों के अनुसार क्षेत्र में कटाई और मड़ाई का काम जारी होने से शुरुआती दिनों में आवक कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

किसान सुधीर दीक्षित, उमेश कुमार, अनिल कुमार और रामप्रताप ने खरीद शुरू होने पर राहत जताते हुए उपज का समय से भुगतान करने की मांग की। बी-पैक्स केंद्र प्रभारी कृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को एक किसान की उपज तौलकर खरीद शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें