फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से अनुमति बिना छुट्टी पर गए तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम की अनुमति लिए बगैर मंडलीय उच्चाधिकारियों से छुट्टी लेकर जाने वाले अफसरों पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। कहा है कि यह बहुत आपत्तिजनक और खेदजनक है। ऐसा करने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी आदेश में डीएम ने कहा है कि प्राय: जिला स्तरीय अधिकारी बिना उनसे अनुमति लिए या सूचना दिए अपने मंडल स्तरीय अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराकर या अनुमति लेकर बाहर चले जाते हैं। कई अफसर अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं। इससे सरकारी कामों में बेहद व्यवधान हो रहा है। शासन द्वारा तत्काल मांगी गई सूचनाएं तत्काल संकलित नहीं हो पातीं।
डीएम ने कहा कि इसके पहले भी वह 26 सितंबर को इस बारे में आदेश जारी कर चुके थे लेकिन कई अधिकारियों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है। यह आपत्तिजनक व खेदजनक है। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बिना उनसे पूर्व अनुमति लिए मुख्यालय से बाहर न जाएं। न ही मोबाइल स्विच ऑफ रखें। ऐसा पाए जाने पर कठोर रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अफसर खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें