फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में नहीं मिलेगी कोई छूट, 13 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नवंबर में भी कोविड-19 की शर्तें और प्रतिबंध जारी रहेंगे। संक्रमित मरीजों वाले कंटेनमेंट जोन के बाहर गतिविधियां बहाल रहेंगी, लेकिन जोन के अंदर कोई ढील नहीं दी गई है। शासनादेश के हवाले से डीएम आनंद कुमार सिंह ने धारा 144 सीआरपीसी के तहत जारी आदेश में कहा है कि त्योहारों में शारीरिक दूरी और मास्क का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि ऐसे में पुन: गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उधर, मंगलवार को जनपद में कोरोना के 13 और नए मरीज पाए गए।
विज्ञापन

डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर जो रियायतें और ढील दी गई हैं वह नवंबर में भी जारी रहेंगी। लेकिन जहां संक्रमित मरीज हैं और कंटेनमेंट जोन हैं वहां कोविड-19 की सभी शर्तें कड़ाई से लागू होंगी। महामारी नियंत्रण के सुरक्षा उपायों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। डीएम ने खबरदार किया है कि इन आदेशों का पालन न करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मंगलवार को जारी कोरोना जांच सूची में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बांदा शहर में अर्दली बाजार की महिला सहित बलखंडी नाका, शांती नगर में एक-एक, मटौंध, बिसंडा व तिंदवारी में दो-दो, कमासिन व बबेरू में एक-एक संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें