फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 खेतों में मेड़बंदी, 3000 पौधे रोपित, एक साल तक निगरानी

विज्ञापन
Weird in 500 fields, 3000 saplings planted, monitoring for one year - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के 27 जिलों की जलवायु मित्र ग्राम पंचायत ऑनलाइन प्रतियोगिता में चयनित पांच ग्राम पंचायतों में जिले की बेंदा ग्राम पंचायत शामिल हैं। यहां जलवायु परिवर्तन के लिए 500 से अधिक खेतों की मेड़बंदी करके वृहद स्तर पर पौधरोपण का काम किया।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि गांव में चल रहे कार्यों की लगातार एक साल तक निगरानी हुई। अब चयनित ग्राम पंचायत को विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत में जल बचाओ, कुआं जियाओ में कुओं का जीर्णोद्धार, मेरा छत मेरा पानी योजना में बने घरों के छतों का पानी कुओं तक ले जाने की व्यवस्था, हैंडपंपों के समीप सोख्ता गड्ढ़ों का निर्माण, सार्वजनिक तालाब में गावों का पानी ले जाना, सार्वजनिक बंधों में पानी रोकना, वृहद वृक्षारोपण आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन

पूर्व में जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में बेंदा में किए गए कार्य को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रांची के डायरेक्टर ने भ्रमण के दौराना सराहा था। पिछले वर्ष हुए पौधरोपण में सभी पौधों के हरे भरे होने व शौचालय, पीएम आवास आदि की स्वच्छता, वाटर हार्वेस्टिंग और हैंडपंपों के पास सोख्ता गड्ढ़े गांव की पहचान हैं। वर्ष 2021 में यह ग्राम पंचायत उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएम के द्वारा भी सम्मानित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें