फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की तर्ज पर साप्ताहिक बंदी के दिन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अनलॉक-4 में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी खत्म कर दिए जाने के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने शासन के निर्देशों का हवाला देकर पूर्व की तर्ज पर साप्ताहिक बंदी के दिन बहाल कर दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जारी आदेश में कहा है कि शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की रात 12 तक लागू साप्ताहिक अब खत्म की जाती है। उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली के तहत जनपद क्षेत्रवार साप्ताहिक बंदी स्थानीय व्यवस्था के अनुसार अब लागू होगी। इसके तहत बांदा शहर और अतर्रा नगर में मंगलवार को बंदी दिवस रहेगा।
बबेरू व ओरन में बुधवार को, तिंदवारी और बिसंडा में गुरुवार को तथा मटौंध में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। डीएम ने इन क्षेत्रों की नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बंदी के दौरान विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर होटल, रेस्टोरेंट शर्तों के साथ संचालित होंगे। साथ ही तहसील दिवस और थाना दिवस भी कोविड-19 की गाइडलाइन पर अमल करते हुए संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें