बांदा। कान्वेंट कल्चर से युवा पीढ़ी में अंग्रेजी सीखने और बोलने की ललक भले ही बढ़ी है, पर हिंदी के प्रति रुझान में भी कमी नहीं आई है। हिंदी के सम्मान और अपनी मातृ भाषा के गर्व और उत्थान व उन्नयन के सभी को आगे आना होगा।
इसके लिए ‘अमर उजाला’ ने पहल शुरू की है ‘हिंदी हैं हम’ विषय पर रविवार को ऑनलाइन संगोष्ठी (वेबिनार) का आयोजन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। इसमें जिले के हिंदी के विद्वान, साहित्यकार और ज्ञाता विचारों के साथ अपनी राय भी देंगे।
वेबिनार में पंडित जेएन महाविद्यालय के हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व कवयित्री डॉ. शबाना रफीक, पूर्व प्रोफेसर डॉ. गया प्रसाद सनेही (अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज), डॉ. अजय पांडेय (प्राचार्य, आरएन इंस्ट्टीयूट ऑफ एडवांस स्टडीज, बांदा), डॉ. शशि मिश्रा (प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग), डॉ. संदीप सिंह (सहायक प्रोफेसर, पंडित जेएन महाविद्यालय) शामिल होंगे। ये लोग हिंदी पर विचार रखेंगे।