फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बैठी 12 गायों को ट्रक ने रौंदा, छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में फतेहपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क में बैठी अन्ना गायों को रौंद दिया। हादसे में छह अन्ना मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके क्षत-विक्षत शव दूर तक बिखरे थे। छह घायल मवेशियों का इलाज कराकर उन्हें कान्हा पशु आश्रय केंद्र भेज दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर बेंदा चौकी पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर कस्बे से करीब चार किमी दूर सहिंगा गांव की सड़क में तकरीबन एक सैकड़ा अन्ना गायों का झुंड बैठा था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बबेरू से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। तीन गाय और तीन बैल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गाय, दो बछड़े व तीन मवेशी घायल हो गए।
ग्रामीण प्रमोद कुमार की सूचना पर थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह की सूचना पर बेंदा चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता ने नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा व बबेरू सीओ राजीव प्रताप सिंह, एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार समेत कई अफसर घटनास्थल पहुंच गए। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिए गए। पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि सहिंगा गांव के पूर्व प्रधान गंगासागर पुत्र रामचंद्र सिंह पटेल की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 429 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पशु चिकित्साधिकारी डा. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि घटनास्थल के पास ही शवों को दफनाया गया है। घायल मवेशियों को इलाज के बाद कान्हा पशु आश्रय केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें