फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आंखों पर पड़ रही मौसम की मार, अस्पताल में आ रहे 100 से 120 रोगी

Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-6-मरीज की आंखों की जांच करते डॉ. एसएन मिश्रा। ब्यूरो
विज्ञापन
बांदा। गर्मी और उमस का असर अब लोगों की आंखों पर भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में इन दिनों आंखों में एलर्जी, जलन, लालिमा और खुजली की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें कई मरीजों में विटामिन ए की कमी से आंखों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मौसम में बढ़ी गर्मी और उमस के साथ धूल-मिट्टी और साफ-सफाई की कमी से आंखों में एलर्जी और संक्रमण के मामले बढ़े हैं। कई मरीजों में विटामिन ए की कमी भी पाई जा रही है, जिससे आंखों में सूखापन, जलन और देखने में परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चों की आंखों में हो रही परेशानी चिकित्सकों के लिए चिंता का भी कारण है। इनमें अधिकांश बच्चे ऐसे हैं जिनका मोबाइल, टैब या टीवी पर स्क्रीन टाइम अधिक होने के कारण परेशानी आ रही है।

उन्होंने बताया कि आंखों में लगातार जलन, लालिमा, दर्द, धुंधला दिखाई देना या पानी आना जैसी समस्या होने पर बिना देरी चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। बिना सलाह के आई ड्रॉप या दवा का प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक की सलाह

-धूल, धूप और तेज धूप में निकलते समय चश्मे का प्रयोग करें।

-गंदे हाथों से आंखों को न मलें और न ही बार-बार छुएं।

-आंखों को साफ व ठंडे पानी से धोते रहें।

-हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, पपीता, आम, दूध और अंडा जैसे विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करें।

-पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें