फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मोटर व फैन की मरम्मत करा शुरु कराई जलापूर्ति, ग्रामीणों को राहत

Tue, 30 Jun 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। पनगरा गांव में पिछले पांच दिनों से जारी भीषण पेयजल संकट को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम ने राहत कार्य शुरू कर दिए। मंगलवार को विभाग ने खराब पड़ी ओवरहेड टैंक का मोटर व फैन की मरम्मत करा उसे चालू कराया। इसके बाद टंकी भरने का कार्य शुरू कराया गया। वहीं, दूसरी मोटर भी बुधवार तक लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




जल निगम के सहायक अभियंता प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि सीडब्ल्यूआर मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति बाधित थी। मोटर की मरम्मत कर उसे चालू करा दिया गया है और दूसरी मोटर भी बुधवार तक स्थापित कर दी जाएगी। वर्तमान में टंकी भरवाई जा रही है और बुधवार सुबह से टंकी के माध्यम से पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।



ग्राम प्रधान कारिंदा यादव की ओर से गांव के विभिन्न मोहल्लों में प्रतिदिन करीब 30 टैंकर पानी भेजकर राहत पहुंचाई गई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि मोटरों के चालू होने के बाद पेयजल संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और नियमित जलापूर्ति बहाल हो सकेगी।

मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी। संवाद

मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें