बांदा। सोमवार (27 जुलाई) को शहर के कटरा जोन से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी। भूरागढ़ स्थित जल संस्थान महाप्रबंधक कार्यालय के द्वार पर ही जल संस्थान की मुख्य राइजिंग सीमेंटमेन पाइप लाइन टूट गई। इसे बनाने का काम चल रहा है।
जल संस्थान के कटरा जोन अवर अभियंता पवन कुमार और सिविल जोन के अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कटरा, क्योटरा, कंचन पुरवा, नुनिया मोहाल, दीवानगंज, कलक्टरगंज, छावनी, मुक्तिधाम सहित सिविल लाइन जोन के स्वराज कालोनी, पुलिस लाइन, जरैली कोठी, आवास विकास, इंदिरा नगर, बिजली खेड़ा, डीएम कालोनी आदि में जलापूर्ति बाधित रही।