बागै नदी में जल सत्याग्रह करते बुंदेलखंड किसान यूनियन नेता।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। बागै नदी खदान में अवैध खनन का आरोप लगाते हुए बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने जल सत्याग्रह किया।
ग्राम पंचायत तेरा-ब और पथरा में अवैध खनन का आरोप लगाया। किसान नेता ने एसडीएम जेपी यादव को ज्ञापन देकर अवैध खनन रोकने की मांग की। यूनियन की महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा सिंह, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, लक्ष्मीकांत, राजा गौतम, गणेश प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उधर, मौके पर एसडीएम सहित एसएसआई वीर प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी धनंजय सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।