फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बंगालीपुरा में तीन दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
बंगालीपुरा में हाईवे पर खड़े टैंकर से पानी भरते मोहल्लेवासी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। झांसी-मिर्जापुरा राष्ट्रीय मार्ग किनारे बसे बंगालीपुरा मोहल्ले में गर्मी से पहले ही पेयजल संकट गहरा गया है। यहां तीन दिनों से पानी नहीं आया। एक निजी कंपनी केबल बिछाने का कार्य कर रही है। इससे जल संस्थान का पंप क्षतिग्रस्त होने से लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

बंगालीपुर मोहल्ला के किराना दुकानदार सिद्धू ने बताया कि बंगालीपुरा में हाईवे किनारे करीब 100 मकानों में तीन दिन से पानी नहीं आया है। लोग दूर-दराज से डिब्बे लेकर जाते हैं और पानी भरकर लाते हैं। गुरुवार को जल संस्थान की तरफ से टैंकर भेजा गया तो सुबह पानी भरने वालों की भीड़ टूट पड़ी।
पानी भरने आई खुशबू ने बताया कि इस समय गर्मी भी नहीं है और मोहल्ले में पानी के लाले हैं। जरूरी कामकाज छोड़ पानी के लिए टैंकर को ताकना पड़ता है। जरा से चूके तो पानी नहीं मिल पाता। उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता संदीप उपाध्याय का कहना है हाईवे किनारे हैंडपंप में पंप लगाया गया था। इससे मोहल्लेवासियों को पानी मिलता था। यह खराब हो गया है। इससे दिक्कत है। जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। जब तक टैंकर से पानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें