फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उधारी न चुका पाने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मुकेश कुशवाहा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जुआ खेलने के लिए ली उधारी न चुका पाने से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी हार निवासी मुकेश कुशवाहा (19) ने रात में किसी समय फंदा लगा लिया। सुबह 11 बजे तक कमरे से नहीं निकला तो बड़े भाई सुरेश ने कमरे के रोशनदान से झांका तो वह फंदे से लटक रहा था। भाई के मुताबिक, मुकेश किसी का ट्रैक्टर चलाता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। जुआ खेलता था। जुआ खेलने के लिए उसने उधारी ली थी।
विज्ञापन

उधारी न चुकाने पर जुआरियों ने उसका मोबाइल रख लिया था। इससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घर में मां ललतू है। पिता संतोष मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि पुलिस से परिजनों ने वजह नहीं बताई है। वह जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें