बांदा। शहर में गर्मी की दस्तक के पहले ही पेयजल संकट
गहराने लगा है। परेशान महिलाओं ने सिर पर मटका रखकर कलेक्ट्रेट में
प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
शहर
के झील का पुरवा के बाशिंदों ने ज्ञापन में कहा है कि तीनों कुएं सूख गए
हैं। पाइप लाइन होने के बावजूद जलापूर्ति नहीं की जा रही। सिटी मजिस्ट्रेट
आरके श्रीवास्तव ने जल संस्थान अधिशासी अभियंता को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त
करने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञापन देने वालों में प्रीतम, चुन्नू
गिरि, रजुलिया, सुखिया प्रजापति, सुशील, पप्पू निषाद, रतिराम निषाद,
कृपाली, शिवकरण वर्मा, मीरा पाल, श्यामबाबू, बच्चा पाल, कंचन प्रजापति,
वीरेंद्र सिंह, रघुनंदन पाल, जयकरन पाल, रामजियावन कुशवाहा समेत तमाम
महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।
उधर, अतर्रा में लाल थोक मोहल्ला के
रामेश्वर, हरीशंकर वर्मा, छोटेलाल, देवराज, राहुल, दिनेश, नीरज, सुनील
इत्यादि ने बुधवार को एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को दिए ज्ञापन में
कहा कि वार्ड में सरकारी हैंडपंप कई माह से खराब है।
अतर्रा ग्रामीण के सौंआ पुरवा का सरकारी हैंडपंप दबंगों ने उखाड़ दिया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।