फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पड़े मिले सरकारी अभिलेख

Wed, 24 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। तहसील परिसर में सरकारी अभिलेख लावारिस अवस्था में पड़े मिले। एसडीएम ने जांच शुरू करा दी है। बुधवार को सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास कानूनगो मरका के दफ्तर के सामने तमाम सरकारी कागजात और पत्रावलियां लावारिस पड़ी पाई गईं।
विज्ञापन


इनमें कृषि दुर्घटना बीमा योजना, कृषि अनुदान, पारिवारिक लाभ व शस्त्र लाइसेंसों की आख्या और सूखा राहत संबंधी पत्र शामिल थे।

तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा द्वारा सूचना दिए जाने पर एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सभी कागजात अपने कब्जे में ले लिए।

उन्होंने कहा है कि अभिलेखों में इंगुवा मऊ के सूखा राहत से संबंधित सबसे अधिक शिकायती पत्र शामिल हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें