फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बरियारपुर बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाकर 1100 क्यूसेक किया गया

Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल (बांदा)। बरियारपुर बांध से मुख्य नहर में पानी का डिस्चार्ज 270 क्यूसेक से बढ़ाकर 1100 क्यूसेक कर दिया गया है। आने वाले समय पानी का क्यूसेक डिस्चार्ज और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय बांदा के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बरियारपुर बांध से मुख्य कैनाल में पानी का डिस्चार्ज 270 क्यूसेक से बढ़ा करके 1100 क्यूसेक कर दिया गया है। अभी आने वाली स्थिति में पानी का क्यूसेक डिस्चार्ज और बढ़ाया जाएगा।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि किसानों की मांग पर पानी डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ा दी गई है। उधर, वर्तमान में भूरागढ़ की केन का जलस्तर 93.37 मीटर व यमुना में जलस्तर 84.93 मीटर पर है। दोनों नदियां खतरे के निशान के काफी नीचे बह रहीं हैं। केन का खतरे का निशान 104 व यमुना का 100 मीटर पर है।
विज्ञापन


उमस ने किया बेहाल, अधिकतम पारा 37 डिग्री

बांदा। बारिश के मौसम में सुबह से उमस ने बेहाल किया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का प्रतिशत 58 पर रहा। चार किमी की रफ्तार से हवा चली। बृहस्पतिवार को जिले में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। दिन भर बादल छाए रहे। बादल छाने और तापमान बढ़ने से तपन के साथ उमस में इजाफा हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें