फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जल संरक्षण व पौधरोपण ही जलवायु परिवर्तन का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन के मनोरंजन हाल में जलवायु परिवर्तन पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें ‘जल संरक्षण व पौधरोपण’ को जलवायु परिवर्तन का एक मात्र समाधान बताते हुए वर्षा जल संचयन सहित प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


संयोजक व मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीराम सिंह लोध ने कहा कि वनस्पति एवं प्राणि जगत के अस्तित्व को बचाने का एकमात्र समाधान वर्षा जल को संरक्षित करना व अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना है। कहा कि वर्षा जल संचयन के लिए प्रत्येक सरकारी भवन व मकान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। ताकि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटा जा सके। चिकित्सा अधीक्षक राहुल उपाध्याय, वरिष्ठ खंड अभियंता संजय कुशवाहा, मुख्य टिकट निरीक्षण विनय शंकर श्रीवास्तव, ट्रेन मैनेजर जितेंद्र वर्मा रहे। बाद में स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने पौधरोपण के प्रति प्रेरित करने को स्वरचित पुस्तक ‘जलाभिषेक’ का विमोचन किया गया। उन्हें वन योद्धा की उपाधि से सम्मानित किया गया। जल संरक्षण व पौधरोपण के क्षेत्र में काम कर रहे श्रीराम सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें