फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बनाया नहीं, सिर्फ बचाया जा सकता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्व जल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में सीडीओ ने सभी को जल का महत्व बताया। कहा कि जल को बनाया नहीं जा सकता है। सिर्फ बचाया जा सकता है इसलिए हम आज से ही इसके संरक्षण की शपथ लें। कार्यक्रम में कृषि सखियों ने जल गीत के माध्यम से पानी का महत्व बताया। सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


जिला ग्राम्य विकास संस्थान प्रशिक्षण हाल में शुक्रवार को संगोष्ठी में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या ने मरौली झील का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य किए गए। इस समय यहां 50 प्रकार के दुर्लभ पक्षियों का बसेरा है। इस पर एलबम भी तैयार किया गया है। उपायुक्त मनरेगा प्रेमनाथ यादव ने कहा कि हम अपनी आदतों में सुधार करके जल संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में डीडीओ रमाशंकर सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण महेंद्र राम, एई लघु सिंचाई विजय कुमार, एडीओ रफीक मंसूरी, रवीकांत उपाध्याय, चंद्रकिशोर,विमल शर्मा,प्रशांत कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें