अतर्रा। बार एसोसिएशन संघ के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राम मिलन कुशवाहा ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अध्यक्ष सहित अन्य पदों में मात्र एक-एक प्रत्याशी होने से सभी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अमर सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में विकास सिंह, अर्जुन प्रकाश गुप्ता, महासचिव राजेंद्र कुमार जाटव चुने गए। कोषाध्यक्ष महेश सिंह कुशवाहा, संयुक्त सचिव लवकुश कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन संतोष कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय में धीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य में महेश प्रसाद मौर्य, एवं कनिष्ठ सदस्य में काशी प्रसाद को निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदों के पदाधिकारियों ने जीत दर्ज करने के बाद सिद्धपीठ गौराबाबा धाम मंदिर में पहुंचकर माथा टेकते हुए आशीर्वाद लिया है ।